अवैध मादक पदार्थो तस्करों के खिलाफ फलोदी पुलिस की कार्यवाही
मादक पदार्थ सप्लायर 5 हजार का ईनामी आरोपी गेम्पर गिरफ्तार
आरोपी गेम्परराम मामले में करीब 2 वर्ष से चल रहा था फरार
आरोपी 166 किग्रा डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में चल रहा था वांछित
सप्लाई किया गया मादक पदार्थ की बाजार किमत 25 लाख रूपये
जिला स्पेशल टीम फलौदी एवं पुलिस थाना बाप द्वारा संयुक्त कार्यवाही
श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलौदी के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम फलौदी व श्री रमेश ढाका पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बाप मय पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ के सप्लायर 5000 रूपये के ईनामी आरोपी गेम्परराम को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः- दिनांक 26.11.2023 को पुलिस थाना बाप द्वारा सरहद कानासर में दौराने नाकाबन्दी कार्यवाही करते हुए बिना नम्बरी इसूजू पिकअप गाडी में 09 प्लास्टिक कटटो में कुल 165 किलोग्राम डोडा बरामद कर आरोपी दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। आरोपी सेे बरामद शुदा अवैध मादक पदार्थ गैम्पर राम द्वारा सप्लाई देना बताया गया। आरोपियों सेे बरामद अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही का विवरणः- प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला स्पेशल टीम फलौदी व श्री रमेश ढाका पुलिस निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी बाप मय पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा प्राप्त आसूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण के वांछित आरोपी गेम्परराम उर्फ एमपी पुत्र ठाकरराम जाति विश्नोई (ईश्रवाल) उम्र 27 साल निवासी गंगाणियों की ढाणी चिकणीनाडी दयाकोर पुलिस थाना लोहावट जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया गया है। आरोपी को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार सुदा आरोपीः- गेम्परराम उर्फ एमपी पुत्र ठाकरराम जाति विश्नोई (ईश्रवाल) उम्र 27 साल निवासी गंगाणियों की ढाणी चिकणीनाडी दयाकोर पुलिस थाना लोहावट जिला फलौदी
मादक पदार्थ तस्करी का उदेश्यः- आरोपी द्वारा शॉर्ट-कट तरीके से कम समय में धन कमाने तथा लग्जरी जीवन जीने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी करना पाया गया है।
आमजन से अपीलः- मादक पदार्थाें का सेवन नहीं करें, यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। मादक पदार्थाें का सेवन, खरीद, फरोख्त, परिवहन या संग्रह सभी कानूनन अपराध हैं। ऐसे कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी, परिवहन से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को देवे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Author: Khoz Khaber24x7
Sukharam Bishnoi Youtube creator about my YouTube channel Self created News & Informative articles matters' khoj khaber facebook instagram tweeter educational short video reel & films promotion of sports science and technologies Popularization temper. Digitilization of India judo Yoga short tips hints social and cultural activities. Branding Advertising business promotion etc, bahut kuchh Broadcasting my channels


