best news portal development company in india

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ फलोदी पुलिस की कार्यवाही

SHARE:

  • धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ फलोदी पुलिस की कार्यवाहीधोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ फलोदी पुलिस की कार्यवाही
     कूटरचित दस्तावेज एवं धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार।
     जमीनी वाद में दूसरे पक्ष के फर्जी अगुष्ठ निशान/हस्ताक्षर किये
     दूसरे पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाने के आशय से धोखाधड़ी।श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं नगेन्द्र कुमार वृताधिकारी लोहावट के सुपरविजन, श्री हरिसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी लोहावट मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जमीनी विवाद में धोखाधड़ी से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के प्रकरण में आरोपी कानाराम को गिरफ्तार किया गया है।घटना का विवरणः- दिनांक 30.09.2022 को प्रार्थिया ने एक प्रार्थना पत्र अन्तर्गत धारा 183ख राजस्थान काश्तकारी अधिनियम का तहसीलदार ओसियां के समक्ष प्रस्तुत किया गया हमारे जमीन का वाद तहसील कार्यालय में चल रहा था। उक्त वाद में हमारे पक्ष के नोटिस तहसील कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री श्यामलाल को तामील करने हेतु दिये गये थें। ष्यामलाल द्वारा जारीषुदा नोटिसों को प्रार्थिया पक्ष से तामिल नहीं करवाकर अप्रार्थी पक्ष के पैरवीकर्ता ओरापी कानाराम पुत्र भींयाराम जाति जाट निवासी सारणनगर सामराऊ के साथ मिली भगत कर दूसरे पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाने के आषय से फर्जी तरीके से अगुष्ठ निषान/हस्ताक्षर करवाकर तथा चस्पा बताकर कूटरचित एवं मिथ्या दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में पेष करना कर दिये गये। जिस पर न्यायालय द्वारा प्रार्थी पक्ष की अनुपस्थिति में एक पक्षीय निर्णय आदेष जारी किया गया। न्यायालय के निर्णय आदेष मे हमें हानि हुई है। वगैरा पर्चा कायमी पर पुलिस थाना लोहावट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान वृताधिकारी वृत लोहावट द्वारा शुरू किया गया।
    कार्यवाही विवरणः- प्रकरण कूटरचित दस्तावेज एवं धोखाधड़ी से संबंधित होने से पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए श्री हरीसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी लोहावट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 09 फरवरी 2026 को आरोपी कानाराम पुत्र भींयाराम जाति जाट उम्र 52 साल निवासी सारणनगर सामराऊ पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके अग्रिम अनुसंधान जारी है।
    गिरफतार सुदा आरोपीः- कानाराम पुत्र भींयाराम जाति जाट उम्र 52 साल निवासी सारणनगर सामराऊ पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण

    पूर्व आपराधिक रिकोर्ड आरोपीः-कानाराम

    क्र.सं. प्रकरण संख्या धारा पुलिस थाना
    1. 07 दिनांक 01.02.2005 147, 336, 337, 427/149 भादस ओसियां

    अपराध का उदेश्यः- आरोपी द्वारा जमीनी वाद के प्रकरण में अप्रार्थी पक्ष के न्यायालय से जारीषुदा नोटिसों को फर्जी तरीके से अगुष्ठ निषान/हस्ताक्षर करवाकर तथा चस्पा बताकर कूटरचित एवं मिथ्या दस्तावेज तैयार कर अपने पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाने के आषय से घटना कारित की गई है।
    आमजन से अपीलः-
    1. कानून व संविधान निर्मित विधियों का पालना करें।
    2. धोखाधड़ी व गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल नही होवें।
    3. असामाजिक तत्वों का अनुसरण नही करें।
    4. पुलिस/प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।
    5. अपने आस-पास घटित संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देवे।
    6. पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

Khoz Khaber24x7
Author: Khoz Khaber24x7

Sukharam Bishnoi Youtube creator about my YouTube channel Self created News & Informative articles matters' khoj khaber facebook instagram tweeter educational short video reel & films promotion of sports science and technologies Popularization temper. Digitilization of India judo Yoga short tips hints social and cultural activities. Branding Advertising business promotion etc, bahut kuchh Broadcasting my channels

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई