best news portal development company in india

जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,विधायक पब्बाराम विश्नोई व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा आमजन के प्रकरणों की सुनवाई की

SHARE:

ग्राम रथ अभियान : ग्राम पंचायत भोजासर में संध्या चौपाल आयोजित

भारत सरकार व राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबंध – जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

योजनाओं के लाभार्थियों ने बताएं लाभ, अधिकारियों ने प्राप्त समस्याओं का किया चौपाल में निस्तारण

फलौदी, 5 मई। ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को फलोदी विधानसभा की ग्राम पंचायत भोजासर में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,विधायक पब्बाराम विश्नोई व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा आमजन के प्रकरणों की सुनवाई की गई। साथ ही अधिकतम प्रकरणों का चौपाल में ही निस्तारण किया गया। चौपाल में प्राथी द्वारा म्यूटेशन की प्रार्थना की गई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौपाल में ही म्यूटेशन दर्ज करते हुए किसान को प्रति दी गई। इसी प्रकार अन्य किसान को जमाबंदी की प्रति दी गई।

चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबंध हैं। उन्होंने सरकार द्वारा भेजे ग्राम रथ से योजनाओं की जानकारी लेने तथा किसी प्रकार की समस्या पर शिविर के साथ उपस्थित अधिकारियों को बताने के लिए कहा।

राजस्थान सरकार गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए रथ भिजवाया। उन्होंने गत 2 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को विकसित राजस्थान 2047 के लिए अपने सुझाव रथ के साथ आई पेटिका में देने की अपील की गई।

चौपाल में अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों ने बताएं अपने अनुभव :

चौपाल में कृषि,पशुपालन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जैविक खेती करने व सरकार की योजनाओं से आय वृद्धि करने वाले कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि खेत तलाई, तारबंदी,कृषि यंत्र सहित अन्य योजनाओं के सहयोग से हमारी आय में वृद्धि हुई हैं। ग्राम पंचायत के विभिन्न कृषकों को चौपाल में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार युवा,किसान,महिला व वृद्ध सभी के लिए कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थी के खातों में जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालक अब अपने पशु बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करें,जिससे इलाज के लिए आपके घर पर ही एंबुलेंस आयेगी।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य 23 से 25 मई को जयपुर में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (GRAM 2026) के बारे में जागरूक करना हैं। जिससे जिले से अधिक से अधिक किसान पहुंच कर खेती में अपनाए जाने वाले नवाचार सीखे। साथ ही रथ का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय, जनप्रतिनिधि ज्योति ज्याणी,एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Khoz Khaber24x7
Author: Khoz Khaber24x7

Sukharam Bishnoi Youtube creator about my YouTube channel Self created News & Informative articles matters' khoj khaber facebook instagram tweeter educational short video reel & films promotion of sports science and technologies Popularization temper. Digitilization of India judo Yoga short tips hints social and cultural activities. Branding Advertising business promotion etc, bahut kuchh Broadcasting my channels

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई