संवाददाता जन जागरण संदेश
सुखराम बिश्नोई
ब्यूरो चीफ फलोदी
संवाददाता/ फलोदी/ दिनांक 17 सितम्बर 2025 जिले के तहसील ओसियां के भाखरी ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी में पिछले 5 वर्षों से गंभीर वित्तीय अनियमितताएं के साथ 60 लाख से भी अधिक राशि का गबन, नियम विरुद्ध कार्य करने वाले ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी के व्यवस्थापक भंवरलाल एवं राकेश कुमार पुत्र भंवरलाल सहायक व्यवस्थापक पिता पुत्र की नियुक्ति को निरस्त करने एवं जांच करके दंडित करने का समिति के पीड़ित सदस्यों में राजस्थान सहकारिता विभाग के शासन सचिव सहकारिता विभाग के संयुक्त निर्देशक अंकेक्षण, सहायक रजिस्टर सहकारी समितियां एवं जोधपुर मैनेजिंग डायरेक्टर जोधपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जोधपुर को प्रेमराज गोदारा भाकरी ने एक शिकायती पत्र पेश कर निष्पक्ष जांच की मांग की है शिकायतकर्ता पीड़ित सदस्य प्रेम प्रकाश हरचंदराम हीराराम ने बताया कि ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी में पिछले 5 वर्षों से गंभीर वित्तीय अनियमितताएं के चलते आज तक समिति के खातों में जमा राशि,अनुदान किसानों की ऋण माफी की राशि भंवरलाल व्यवस्थापक सीधे अपने स्वयं व पुत्र के खातों में हस्तांतरण करवा कर हड़प कर लेता है | किसान समिति सदस्यों की हिस्सा राशि भंवरलाल व्यवस्थापक वसूलने के बाद पिछले 10 वर्षों से समिति के खातों में जमा नहीं की गई राशि हड़पकर गबन पाया गया पिछले 10 वर्षों से यही सिलसिला चल रहा है इसका सबसे बड़ा सबूत ग्राम सहकारी समिति भाखरी के अंकेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2018-19
से 2023-24 अंकेक्षण प्रतिवेदन में समिति पर गंभीर वित्तीय अनियमितताए के साथ 60 लाख से भी अधिक राशि का गबन अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार नियम विरुद्ध कार्य भंवरलाल व्यवस्थापक सहायक व्यवस्थापक के द्वारा मनमर्जी से किया है | शिकायतकर्ता ने बताया है कि समिति की सदस्यों से ऋण राशि का ब्याज नगद लेना, बीमा राशि नगद, प्रत्येक सदस्य से वसूली जाती है सदस्य शेयर राशि नगद लेकर के समिति के कोष में जमा नहीं करके व्यवस्थापक अपने जेब में डाल दी जाती इसका कोई लेखा-जोखा नहीं रखा गया | नियमअनुसार एक तरह से सीधा गबन का सबूत समिति अंकेक्षण प्रतिवेदन है सदस्यों को ऋण राशि चुकता करने के लिए अन्य ग्राम सहकारी सेवा समिति से ऋण भी ले रखा है उसका वापस चुकता नहीं करके इस प्रकार एक षड्यंत्र के तहत राशि हड़प करने का भी कार्य हो रहा है ग्राम सेवा सहकारी समिति के नियमअनुसार घाटे में चलने वाली समिति में व्यवस्थापक सहायक व्यवस्थापक की नियुक्ति नहीं की जा सकती वेतन भत्ता नहीं दिया जा सकता सहकारी विभाग के अधिकारियों के लिए आओ भगत व्यवस्था पर खर्च नहीं किया जा सकता जबकि भंवरलाल ने दिल खोल के सरकारी विभाग के अधिकारियों पर खर्च किया जाता है इसी प्रकार ऑडिटर पर भी भारी भरकम खर्च करके समिति के सदस्यों की राशि से लूट की जाती है यात्रा के फर्जी बिल बनाकर जीप गाड़ियों की सालाना किराया 2 लाख से भी अधिक बताया गया जो सीधा सा गबन है सबूत समिति के आकर्षण रिपोर्ट वर्ष 2018-19 से 2023-24 में भी दर्शाया गया ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी के व्यवस्थापक भंवरलाल गंभीर वित्तीय वर्ष 2019-20 में किसान ऋण माफी में गंभीर और बनावटी किसानों के लोन दिखाकर सरकार के साथ 80 लाख से अधिक के बैंक कर्मियों के साथ मिलीभगत करके बनावटी नाम और फेक वाउचरों से सरकार के साथ धोखाधड़ी का मुकदमा राजस्थान सरकार के भ्रष्टाचार विभाग जोधपुर में दर्ज होकर जांच में दोषी पाया गया जिसे समिति से हटा दिया गया है यह सूचना जिला कलेक्टर जोधपुर के ऋण माफी घोटाला 2018-19 में कई समितियां में घोटाले की जांच समिति को दी गई, समिति से हटा दिया था| जिसमें जोधपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने लिखित में जिला कलेक्टर को व्यवस्थापक भंवरलाल को हटाकर जांच करने के जवाब पेश किया गया था समिति में भ्रष्ट आचरण के चलते कैसे नियुक्ति दे दिया |यह नियुक्ति देने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच का विषय बनता है, जांच की मांग की है | 2018-19 किसान ऋण माफी के राशि गबन का आरोपी को नियम विरुद्ध भंवरलाल व्यवस्थापक की नियुक्ति को समिति नियम अनुसार नहीं हो सकती जो अवैध व नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई है उसे निरस्त करके जांच की जानी चाहिए | शिकायतकर्ता में बताया है कि ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी में पिछले 10 वर्षों से समिति के सदस्यों की आम बैठकर नहीं बुलाई गई जब भी कोई मीटिंग का कॉलम पूर्ति के कार्यकारिणी पदाधिकारी की फर्जी हस्ताक्षर से खाना पूर्ति कर लेते हैं नियम विरुद्ध कार्य करने वाले भंवरलाल व्यवस्थापक और उसके पुत्र राकेश कुमार सहायक व्यवस्थापक की नियुक्ति का प्रस्ताव ही नहीं लिया गया और नहीं कार्यकारिणी के आम बैठक बुलाकर समिति से प्रस्ताव पारित किया गया| प्रस्ताव भी अपने आप में फर्जीड्राफ्टिंग करके कार्यकारिणी के पदाधिकारी के फर्जी दस्तक किए गए जबकि भंवरलाल व्यवस्थापक स्वयं अपने हाथ से प्रस्ताव लेकर के फर्जी हस्ताक्षर बैंक कर्मियों की मिली व्यक्ति से नियुक्ति करवा ली| शिकायतकर्ता में आरोप लगाया है कि ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी की अंकेक्षण करता पार्टी की रिपोर्ट देखने से लगता है कि समिति की बक बक कैश बुक बैंक reconcileation, बैंक की राशि का कोई अता-पता ही नहीं चलता है ऑडिट कैसे संभव हो सके ऑडिट के लिए समिति का लेख पूर्ण रूप से तैयार होने पर ही ऑडिट संभव होती है|ऑडिटर पर भी अरोफ़ लगाया है कि उन्हें मिलीभगत करके स्पष्ट ऑब्जरवेशन नहीं लिया शिकायतकर्ता ने मांग की है कि ग्राम सहकारी सेवा समिति भाखरी में पिछले 5 वर्षों से गंभीर वित्तीय अनियमितताएं के चलते 60 लाख से अधिक की राशि का गबन, नियम विरुद्ध, दुरुपयोग भंवरलाल व्यवस्थापक और उसकी नियम विरुद्ध नियुक्ति को निरस्त करने गए जांच करके दंडित करने सदस्य किसानो की राशि वसूल करके समिति के सदस्यों को दिलाने की मांग की है |
Author: Khoz Khaber24x7
Sukharam Bishnoi Youtube creator about my YouTube channel Self created News & Informative articles matters' khoj khaber facebook instagram tweeter educational short video reel & films promotion of sports science and technologies Popularization temper. Digitilization of India judo Yoga short tips hints social and cultural activities. Branding Advertising business promotion etc, bahut kuchh Broadcasting my channels


