best news portal development company in india

सम्पति सम्बधी अपराधों में फलोदी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

SHARE:

 *सम्पति सम्बधी अपराधों में फलोदी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 खीचन में चर्चित चोरी की घटना को 48 घंटे में ट्रेस आउट कर दो आरोपी गिरफ्तार।
 मामले में संलिप्त एक विधि से सर्घषरत बालक को पुलिस संरक्षण में लिया जाकर चोरी किया गया सामान बरामद
 घटना में प्रयुक्त बिना नम्बरी एस्प्रेसों कार व करीब 4 किग्रा चांदी व किमती धातु के बने जेवरात बरामद।
 धातुओं (सोने व चांदी) का पता लगाने वाली मेटल डिटेक्टर मषीन भी बरामद
 आरोपियों द्वारा घटना से पहले रेकी कर सुनियोजित तरीके से घटना को दिया अंजाम।

श्री कुंदन कंवरिया आईपीएसए पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में सम्पति संबंधित अपराधों के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफतारी हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा.निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएसए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलौदी के सुपरविजन में श्री भंवराराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी फलौदी व जिला स्पेषल टीम फलौदी द्वारा कार्यवाही करते हुए खीचन में हुई चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार व विधि विरूद्व सर्घषरत एक नाबालिक को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

घटना का विवरणः. दिनांक 05.03.2026 को परिवादी श्री वैभव गुलेच्छा निवासी खीचन नें रिपोर्ट पेष की कि मेरे बडे पापा के घर में दिनांक 04.03.2026 को रात्रि के समय अज्ञात चोर मकान के छत से होते हुए छत पर लगे जंगले का ताला तोडकर मकान में घुसकर कमरो के लगे ताले तोडकर कमरो में रखी अलमारीयों व बक्सो के ताले तोडकर अलमारियो व बक्सो में रखे सोने चांदी के जेवरात व सोने चांदी के बर्तन एवं सोने चांदी के अन्य सामान जो एक किलोग्राम सोना व करीब 100 किलोग्राम चांदी को चुराकर ले वगैरा रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत मुकदमा पुलिस थाना फलौदी में दर्ज किया जाकर अज्ञात चोरो की तलाष व प्रकरण के संबंध में अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही का विवरणः. मामला सम्पति सम्बधी अपराध का होने से श्री कुंदन कंवरिया पुलिस अधीक्षक फलौदी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण में अज्ञात चोरी का खुलाषा करने व माल बरामद कर षीघ्र टेªस आउट करने हेतु जिला स्पेषल टीम फलौदी व श्री भंवराराम पुलिस निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी फलौदी व मय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात चोरों के आने जाने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरेए संदिग्ध मोबाईल नम्बरों का तकनिकी रूप से विष्लेषण किया गया व गोपनिय रूप से आसुचना संकलित कर मामले में आरोपी 01.सवाईसिंह पुत्र श्री रिडमलसिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 32 साल निवासी नोख पुलिस थाना नोख जिला फलोदी 02.स्वरूपाराम पुत्र श्री महेन्द्र कुमार जाति माली उम्र 20 साल निवासी नोख पुलिस थाना नोख जिला फलोदी को दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में संलिप्त एक विधि से संर्घषरत बालक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बरी एस्प्रेसों कार व विधि से सर्घषरत बालके से करीब 4 किग्रा चांदी व अन्य धातुओं से बने जेवरात बरामद किया गया है। सोने चांदी व अन्य किमती धातुओं का पता लगाने के लिये मेटल डिटेक्षन मषीन भी जब्त की गई है। दोनो गिरफतार शुदा से चोरी किया गया सामान बरामद करने के प्रयास जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार सुदा आरोपीः.
01.सवाईसिंह पुत्र श्री रिडमलसिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 32 साल निवासी नोख पुलिस थाना नोख जिला फलोदी।
02.स्वरूपाराम पुत्र श्री महेन्द्र कुमार जाति माली उम्र 20 साल निवासी नोख पुलिस थाना नोख जिला फलोदी।
03.मामले में संलिप्त एक विधि से संर्घषरत बालक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

घटना का उदेश्यः. आरोपियों द्वारा मिलकर सुने रहवासी मकानों की रेकी कर सुने घरों ;घर के सदस्यों द्वारा किसी काम से घर से बाहर जाने सेद्ध योजनाबद्व तरीके से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है।

आमजन से अपीलः. अपने घरों,दुकानों,प्रतिष्ठानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगवाये एवं घर,दुकानध,प्रतिष्ठान को सुना नही छोड़े, वाहनो को सुरक्षित स्थान पर पार्किग करें,अपने मकान के किरायेदारों का पुलिस चरित्र सत्यापन अवष्य करावें, संग्दिध व्यक्तियों के संबंध में पुलिस थाना नियंत्रण कक्ष को सूचित करें, सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

Khoz Khaber24x7
Author: Khoz Khaber24x7

Sukharam Bishnoi Youtube creator about my YouTube channel Self created News & Informative articles matters' khoj khaber facebook instagram tweeter educational short video reel & films promotion of sports science and technologies Popularization temper. Digitilization of India judo Yoga short tips hints social and cultural activities. Branding Advertising business promotion etc, bahut kuchh Broadcasting my channels

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई